अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रांची में 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे पीएम मोदी

रांची :प्रभात तारा मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को तैयार है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां करीब 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। पीएम आज रात 10.40 बजे रांची पहुंचेंगे। मंच पर पीएम के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास और केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मौजूद रहेंगे।

मेगा शो को लेकर रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान सजधज कर तैयार है। साफ-सफाई हो या फिर सुरक्षा, हर तरह की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। मंच ऐसा बनाया गया है कि पीएम को आखिरी पंक्ति में बैठे लोग भी आसानी से देख पाएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के जरिये रांची को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश है।

रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि कार्यक्रम में हर शख्स के लिए स्थान निर्धारित किये गये हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में 40 हजार लोग पहुंचने वाले हैं। जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। उनके लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। रात 3 बजे से 4 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी।

This post has already been read 7132 times!

Sharing this

Related posts