मेदिनीनगर। रांची मुख्य मार्ग स्थित रजडेरवा मोड़ के पास ट्रक और बोलेरो में हुई आमने-सामने की टक्कर में चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार लहलहे भोगू गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर बोलेरो जेएच 03 एच 8975 रांची की तरफ वापस लौट रही थी। इसी क्रम में रांची मुख्य मार्ग स्थित रजडेरवा मोड़ के पास दूसरी तरफ से सामने से आ रहे ट्रक सीजी 04 जेसी 6399 से बोलेरो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।
This post has already been read 8717 times!