रांची व बोकारो में आज करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी सभा


कांग्रेस प्रत्‍याशी के पक्ष में प्रचार को लेकर मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर व पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू झारखंड आ रहे हैं

रांची : नवजोत सिंह सिद्धू रांची व बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बोकारो के सेक्‍टर चार के मजदूर मैदान में सुबह 10 बजे सभा का आयोजन किया गया है. सिद्धू धनबाद सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार कीर्ति झा आजाद के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और उनके लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे.

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्‍त्री रांची सीट से कांग्रेस के प्रत्‍याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगें. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री मंगलवार को दोपहर 4:00 बजे महेश्वरी बालिका विद्यालय, अशोक नगर में कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के लिए चुनावी सभा करेंगे.

वहीं पंजाब सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में शाम 6:00 बजे विधानसभा मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

This post has already been read 7290 times!

Sharing this

Related posts