तेहरान। ईरान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 76 हो गई है। कई लोग घायल हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन कुछ प्रांतों में अब एहतियात बरतने की जरूरत है। ईरान मीट्रीयोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के अधिकारी अहाद वजीफा के अनुसार दक्षिण पूर्वी प्रांत के फार्स, हरमोजगन, सिस्तान, ब्लोचिस्तान और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में दक्षिण खोरासन, खोरासन रजवी में अभी भी बाढ़ का प्रभाव बना हुआ है। इसके अलावा खुजेस्तान में भी बारिश होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च से अब तक ईरान के 31 में से 25 प्रांत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके कारण कई हजार लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।
This post has already been read 10905 times!