चीन में भूस्खलन से दो मरे 17 लापता

तैयूआन। चीन के उत्तरी प्रांत शांसी में भूस्खलन के कारण मकानों के ढहने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा 17 अन्य लापता हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। लींफेन शहर के जाओलिंग में शुक्रवार शाम 6:10 बजे यह घटना हुई, भूस्खलन के कारण दो रिहायशी मकान और एक सार्वजनिक स्नानघर ढ़ह गये। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मलबे से अब तक 13 लोगों को बचाया जा चुका है हालांकि दो लोग मृत पाय गये। इस हादसे में जीवित बचे लोग लापता हुए लोगों की तलाश कर रहे है। करीब 600 से अधिक लोगों में शामिल सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारी, सशस्त्र पुलिस, आपातकाल राहत एवं चिकित्सा कर्मी राहत बचाव में जुटे हैं।

This post has already been read 6367 times!

Sharing this

Related posts