800 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार

लोहरदगा/रांची। लोहरदगा जिले में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार को नशे में डुबाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता से एक ट्रक में 800 किलो गांजा भर कर बिहार ले जाया जा रहा था। इसकी भनक झारखंड पुलिस और बिहार नारकोटिक्स विभाग को लग गयी। इस मामले को लेकर पुलिस व नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के सदस्य सक्रिय हो गये। लेकिन कोलकाता से चली गांजा की खेप जमशेदपुर, रांची को पार कर कुडू तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक को मामले की सूचना मिली। एसपी के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में एक 12 चक्का ट्रक में 800 किलो गांजा को बरामद कर लिया गया। इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये बतायी जा रही है। साथ ही ट्रक के साथ चल रहे एक स्कार्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस की टीम ने स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

This post has already been read 9892 times!

Sharing this

Related posts