खाईं में जीप गिरने से 5 लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

मंडी। जिले के पधर उपमंडल में गुरुवार सुबह एक जीप खाईं में गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हैं। इनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करवाने में लगी है। पधर के डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बल्ह रोपा गांव के दस लोग एक जीप में सवार होकर पधर जा रहे थे। फागनी गांव के पास जीप खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

This post has already been read 8482 times!

Sharing this

Related posts