दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसपी से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यालय से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो, इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी से जबरन चंदा वसूली सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।इन बिंदुओं पर मांगी है रिपोर्टदुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कहां-कहां किये जायेंगे और कितनी भीड़ होने की संभावना है, इससे संबंधित विवरण। क्षेत्र…

Read More

मुख्यमंत्री से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने मुलाकात की।इस दौरान राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन, जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे एवं राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

Read More

स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, यह एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है : राज्यपाल

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है। उन्होंने सभी से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।राज्यपाल मंगलवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के जरिये आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ…

Read More

डीएवी कपिलदेव से रिटायर हुए अंग्रेजी के टीचर पीएन झा

रांची। रांची के कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के अंग्रेजी के सीनियर पीजीटी पीएन झा सोमवार को सेवानिवृत हो गए। वर्ष 1990 में डीएवी ग्रुप ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 34 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। कडरू से पहले वह मध्यप्रदेश के कटनी में भी पोस्टेड रहे। उनके कार्य दिवस के अंतिम दिन स्कूल में उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।दूसरी ओर, मैथिली मंच की ओर से भी उनके आवास पर जाकर अधिकारियों ने उन्हें पाग और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मूल रूप से सुपौल…

Read More

फसलों की निगरानी के लिए एमपी और राजस्थान की तर्ज पर सैटेलाइट डाटा का प्रयोग करें।

रांची। झारखंड में फसलों की निगरानी के लिए सैटेलाइट डाटा का प्रयोग हो, इसे लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।अपने लिखे पत्र में श्री सेठ ने मुख्यमंत्री को बताया है कि मध्य प्रदेश की सरकार फसलों की निगरानी के लिए सैटेलाइट डाटा का प्रयोग कर रही है। इसके उपयोग से खेती युक्त स्थानों में प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी परिस्थिति में फसलों की निगरानी आसान हो रही है। इसके साथ ही फसल बीमा दावा और उसके भुगतान…

Read More

रांची के नये उपायुक्त ने ग्रहण किया पदभार|| शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न करना और सरकार की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक बेहतर तरीके से पहुंचना प्राथमिकता: उपायुक्त

Ranchi: रांची के नये उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर श्री राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना और सरकार की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक बेहतर तरीके से पहुंचना प्राथमिकता। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है, जिला प्रशासन की प्राथमिकता…

Read More