डीएवी कपिलदेव से रिटायर हुए अंग्रेजी के टीचर पीएन झा

रांची। रांची के कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के अंग्रेजी के सीनियर पीजीटी पीएन झा सोमवार को सेवानिवृत हो गए। वर्ष 1990 में डीएवी ग्रुप ज्वाइन करने के बाद उन्होंने 34 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। कडरू से पहले वह मध्यप्रदेश के कटनी में भी पोस्टेड रहे। उनके कार्य दिवस के अंतिम दिन स्कूल में उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दूसरी ओर, मैथिली मंच की ओर से भी उनके आवास पर जाकर अधिकारियों ने उन्हें पाग और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मूल रूप से सुपौल के रहने वाले पीएन झा के पिता रामकृष्ण झा किसुन भी मैथिली के शिक्षक और चर्चित साहित्यकार थे। पीएन झा ने भी रांची विश्विद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद शिक्षण को ही अपना करियर बनाया। इनके बड़े भाई बदरीनाथ झा एसबीआई रांची से चीफ मैनेजर के पद से और वैद्यनाथ झा जल संसाधन विभाग नेपाल हॉउस से अवर सचिव के पद से रिटायर हुए हैं।

This post has already been read 505 times!

Sharing this

Related posts