झारखंड हाई कोर्ट में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की जमानत अर्जी पर 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित योगेंद्र तिवारी की जमानत याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।दरअसल, ईडी कोर्ट ने योगेंद्र तिवारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। ईडी ने योगेंद्र तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया है। ईडी की जांच में योगेंद्र तिवारी द्वारा बालू की तस्करी और अवैध तरीका से जमीन की खरीद-बिक्री कर अर्जित आय को शराब के कारोबार में लगाने की खुलासा हुआ है। मामले में ईडी ने 8/2023 दर्ज…

Read More

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिग निरुद्ध, एक बालिग को भेजा जेल

रांची। राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया है जबकि एक युवक को जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी गुरुवार को मौसेरी बहन के साथ चान्हो में मेला देखने गई थी। उसकी बेटी के साथ दो लड़के भी थे, जो पूर्व से उनके परिचित थे। मेले से लौटने के दौरान आरोपितों ने रास्ते में ही एक खाली मकान में डरा-धमकाकर दोनों…

Read More

निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित पांच आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि चार मई तक बढ़ी

रांची। धन-शोधन (मनी लॉन्डरिंग)) मामले के आरोपित जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, उनके भाई आलोक रंजन सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिरसा मुंडा जेल से ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को हुई। कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत अवधि चार मई तक के लिए बढ़ा दी है।ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में 22 फरवरी, 2023 को वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। इनके तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, ताराचंद गुप्ता और राम प्रकाश भाटिया को भी ईडी…

Read More

राज्य में बढ़ती गर्मी के कारण अब 11.30 बजे तक ही चलेंगी आठवीं तक की कक्षाएं

रांची। राज्य में भीषण गर्मी को देखते स्कूलों में कक्षाओं का समय सरकार ने निर्धारित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त-गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में केजी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगी।कक्षा नौ एवं इससे ऊपर की कक्षाएं सात बजे से 12:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद…

Read More

एएसपी निशा मुर्मू के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

रांची। रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के मिशन गली स्थित एएसपी निशा मुर्मू के घर में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी। हालांकि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अगलगी की घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे ।अग्निशमन विभाग का तीन वाहन पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि आंकलन के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।…

Read More

एक्मी क्लासेस का रिजल्ट रहा शत् प्रतिशत रांची के पांच प्रमुख स्कूलों के टॉपर इसी संस्थान से

Ranchi: इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में एक्मी क्लासेस का रिजल्ट एक बार फिर से शत् प्रतिशत रहा साथ हीं इस वर्ष रांची के पांच प्रमुख स्कूलों के टॉपर एक्मी क्लासेस से हीं रहे इस वर्ष संस्थान से 120 बच्चों से मैट्रिक की परीक्षा लिखी जिसमे सभी बच्चे सफल हुए इस वर्ष संस्थान से 14 बच्चों ने 90℅ से अधिक अंक प्राप्त एवं किए लगभग 42 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए साथ हीं जिला स्कूल से टॉपर धीरज कुमार, बालकृष्णा स्कूल से टॉपर ऋतु कुमारी एवं सेकेंड…

Read More