झारखंड के मुसलमानो की लीडरशिप खत्म करने की साजिश: मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी

रांची: मुस्लिम मजलिसे उलेमा झारखंड का प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा कि झारखंड राज्य के साथ-साथ पूरे देश में चुनाव का माहौल है। 140 करोड़ जनता वोट देने के लिए तैयार है । झारखंड में 4 करोड़ से अधिक आबादी है जिसमें 80 लाख लगभग 18% मुस्लिम आबादी है। लेकिन सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव में किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया। जबकि मुसलमान को उनकी आबादी के हिसाब से कम से कम दो सीट लोकसभा में मिलना…

Read More

झारखंड में पारा 43 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का बदला समय

रांची। राज्य में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम केंद्र के अनुसार संथाल परगना…

Read More

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन एवं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। नामांकन दाखिल कर चुके लोग अगर नाम वापस लेना चाहें, तो इस तारीख तक…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल कैद

रांची। नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी मिथुन बेदिया को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने गुरुवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।पीड़िता ने अनगड़ा थाना में सात अप्रैल 2022 को आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिक में कहा गया है कि शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने को कहा तो वह बाद में मुकर गया।…

Read More

मतदाता सूची में 65 विद्यार्थियों ने दर्ज कराया अपना नाम

रांची। रांची के गोस्सनर कॉलेज में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें 65 विद्यार्थियों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया।कार्यक्रम का उद्घाटन गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या इलानी पूर्ति ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदान हर व्यक्ति को करना चाहिए। मतदान करने से हम सही उम्मीदवार चुन सकते हैं जो देश को तरक्की की ओर ले जाएं।मौके पर नोडल ऑफिसर डॉ. एस.के. सिन्हा और एन.एस.एस. ऑफिसर अनिता अंजू खेस, अनुभा दीप, सूरज रजक, आशा केरकेट्टा सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

Read More

ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री मामले में तीन गिरफ्तार, दो लाख का ब्राउन शुगर बरामद

रांची। रांची के खेलगांव थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री करने के मामले में सुमन कुमार, ऋषिकेश कुमार पाहन और अभिषेक रंजन को गिरफ्तार है। इनके पास से 16.27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत दो लाख बताई गई है।सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खेलगांव थाना क्षेत्र के राम दयाल मुण्डा कला केन्द्र खेलगांव के पास ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में…

Read More

झामुमो नेता अंतू तिर्की व तीन अन्य पांच दिन के ईडी रिमांड पर

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.86 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा केस में गिरफ्तार झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित चार आरोपितों की ईडी कोर्ट में पेशी हुई। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने गुरुवार को चारों आरोपितों अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह, मोहम्मद इरशाद और प्रियरंजन सहाय को पांच दिन के ईडी के रिमांड पर भेज दिया।इससे पूर्व बुधवार को ईडी ने चारों को ईडी के विशेष न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया था। उन्होंने चारों को जेल भेज दिया था। ईडी ने गुरुवार…

Read More

झारखंड में चुनावी ड्यूटी में लगे वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी

रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगने वाली गाड़ियों की जीपीएस से मॉनिटरिंग की जायेगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इसके तहत झारखंड में लोकसभा चुनाव के दरम्यान बूथ से लेकर स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने वाली ईवीएम और निर्वाचनकर्मियों के मूवमेंट पर नजर रखी जायेगी। राज्य में पहली बार जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए निगरानी रखने की तैयारी में जुटे चुनाव आयोग का मानना है कि इससे चुनाव में पारदर्शिता आयेगी। गाड़ियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर चुनाव आयोग…

Read More