वाराणसी। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को नमामि गंगे के सदस्यों के साथ महर्षि योगी विद्याश्रम सिद्धेश्वरी में वेदपाठी बटुकों ने सुंदरकांड से भव्य मंदिर में विराजे रघुनंदन का अभिनंदन किया। भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की आराधना करके श्री रामलला का अभिनंदन किया गया। विद्वान पंडितों के साथ वेदपाठी बटुकों ने विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और देश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। सुंदरकांड का समापन, यज्ञ और भगवान राम की…
Read MoreDay: January 22, 2024
भगवान श्रीराम भक्ति के रंग में रंगा हिमाचल, आयोजनों की धूम
शिमला। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों में उत्साह दिखा। पूरा प्रदेश भगवान श्री राम की भक्ति के रंग में रंग गया। राज्य के तमाम मंदिरों व शक्तिपीठों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रामलला प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण के लिए लगभग चार हज़ार मंदिरों में एलईडी स्क्रीन के जरिये व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाजारों में भी जगह-जगह लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। सोमवार शाम के समय मंदिरों में भव्य दीपदान का आयोजन…
Read Moreश्रीरामलला की पहली आरती : अतिथि बजायेंगे घरी-घंट, भारतीय वाद्ययंत्रों से गूंजेगा परिसर
अयोध्या। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथि भी इनकी पहली आरती में शामिल होंगे। इतना ही नहीं, वे अपने-अपने हाथों में घंटियां थामेंगे और आरती के समापन तक उसे बजाते रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने इसकी तैयारी की है। तीर्थ क्षेत्र न्यास ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी पहली आरती होगी। इस आरती में सभी अतिथि भी शामिल होंगे। अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी और अपने अपने हाथों में थामे अतिथि इन घंटियों को आरती के…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी अयोध्याधाम पहुंच हुए भावुक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अयोध्याधाम में प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने से पहले भावुक हो गए। उन्होंने एक्स हैंडल पर इस पावन अवसर पर भाव प्रकट किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ”अयोध्याधाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम।” उधर, इस समय भगवान श्रीराम के गर्भ गृह में विराजने के अवसर पर नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की…
Read More