सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।  प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस बिन सलमान ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। बैठक में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की पहली लीडर्स मीटिंग में भाग लेते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। 2019 की मेरी सऊदी अरब यात्रा के दौरान हमने इस काउंसिल की घोषणा की थी। इन चार वर्षों में यह हमारी रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के प्रभावी माध्यम के रूप में उभरा है। मुझे ख़ुशी है कि इस काउंसिल के अंतर्गत दोनों समितियों की कई बैठकें हुई हैं, जिनसे हर क्षेत्र में हमारा आपसी सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। बदलते समय की ज़रूरतों के अनुसार हम हमारे संबंधों में नए और आधुनिक आयाम जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारत के लिए सऊदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक पार्टनर्स में से है।  प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की दो बड़ी और तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बैठक में हमने हमारी करीबी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहल की पहचान की। आज की हमारी बैठक से हमारे संबंधों को एक नयी ऊर्जा, एक नयी दिशा मिलेगी, और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कल हमने मिलकर भारत- पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक कॉरिडोर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की है। यह कॉरिडोर केवल दोनों देशों को ही आपस में नहीं जोड़ेगा बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, उर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सऊदी अरब की मित्रता, क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता, समृद्धि और मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।

Read More

आर्ट ऑफ लिविंग ने किया दरी का वितरण

गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा: दीपक बड़ाइक  ओरमांझी:- सोमवार को आर्ट ऑफ़ लिविंग कर्म योग के द्वारा बाल विकास केंद्र ओरमांझी में दरी का वितरण किया गया।बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए दरी वितरण किया गया। मौके पर ओरमांझी पंचायत के मुखिया दीपक बड़ाइक ने कहा कि बच्चों को बैठकर पढ़ने के लिए दरी का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बच्चे देश का भविष्य होता है। और पढ़ाई लिखाई करके आगे चलकर राज्य व देश का नाम रोशन करेगा।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओरमांझी पंचायत के मुखिया…

Read More

 हेमन्त  सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है :  आलमगीर आलम

 युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध :   सत्यानंद भोक्ता   हजारीबाग के  विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रमण्डलीय रोजगार मेला -सह- ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन हुआ। Ranchi/ Hazaribagh: संसदीय कार्य – सह- ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को मजबूती देने का काम कर रही है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे  फैसले और निर्णय लिए हैं जो जो…

Read More

लोअर चुटिया में दिखेगें “महादेव के अनेकों रूप” से सजा माँ का दरबार

 Ranchi: नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया, रांची इस वर्ष मां भगवती का दरबार पूजा पंडाल एक नए थीम के साथ आपके समक्ष आ रही है, इस थीम का नाम है “महादेव” इस पूजा पंडाल में देवाधिदेव महादेव की अनेकों रूप दिखाई पड़ेंगे। पंडाल का मुख्य द्वार पर कोयंबटूर के “आदि योगी” की भव्य प्रतिमा आपको देखने को मिलेगा पंडाल की लंबाई लगभग 110 फीट, चौड़ाई 60 फीट, ऊंचाई 50 फीट होगी। इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के डेकोरेटर गौतम गौराई एवं बप्पा टेंट हाउस, पश्चिम बंगाल की देखरेख में…

Read More

जी-20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक उपलब्धियां

– ललित गर्ग  –भारत के इतिहास का यह पहला अवसर है जब उसने समूची दुनिया की महाशक्तियों को एकसाथ एक मंच पर एकत्र कर अपनी उभरती राजनीतिक छवि की धाक एवं धमक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उजागर की है। निश्चित ही हर भारतीय के लिये यह देखना दिलचस्प ही नहीं सुखद बना कि चुनौती बना जी-20 का यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन एक उपलब्धि एवं नये भारत के अभ्युदय में तब्दील हो गया। पहले ही दिन जिस तरह सभी सदस्य देशों के बीच सहमति बनाने और साझा घोषणा पत्र जारी करने…

Read More

बारिश की प्रार्थना स्वीकार होने पर शिवराज ने श्रीमहाकाल के दरबार में की पूजा-अर्चना

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अच्छी बारिश की मनोकामना पूरी होने पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा कर श्री महाकाल को धन्यवाद दिया। सुबह श्री चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ पारंपरिक पोशाक में यहां मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान उनके साथ मंत्री तुलसी सलावत भी मौजूद रहे. मंदिर के पुजारियों ने श्री चौहान की पूजा-अर्चना की। पूरी पूजा करीब एक घंटे तक चली. राज्य सूखे की स्थिति में था क्योंकि अगस्त का लगभग पूरा महीना बिना बारिश…

Read More

मोदी सरकार भारत के पर्यावरण की रक्षा करने में काफी हद तक विफल रही है : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन का इस्तेमाल पर्यावरण के महत्व पर खोखले बयान देने के लिए किया है जबकि उनकी सरकार भारत के पर्यावरण की रक्षा करने में काफी हद तक विफल रही है। रविवार को यहां जारी एक बयान में, कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पर्यावरण और जलवायु स्थिरता पर जी-20 बैठक में श्री मोदी ने कहा था, “हमें जैव विविधता की रक्षा, संरक्षण, पुनर्स्थापन और बढ़ावा देना चाहिए।” लगातार कार्रवाई करने में सबसे आगे रहे…

Read More

भारत के लिए सऊदी अहम: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. नई दिल्ली: जी-20 समिट में हिस्सा लेने के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊदी आज से भारत के राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान आज उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इसके बाद दोनों देश के प्रधानमंत्री ने संयुक्त बयान जारी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब अहम है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों…

Read More