घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगेः डॉ.रामेश्वर उरांव

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जिन वायदों का जिक्र किया था, उसे पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भूख से अब किसी की मौत नहीं होगी। पार्टी अपनी घोषणाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। उरांव सोमवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि पत्थलगड़ी के विरूद्ध जो भी मुकदमा दर्ज था,…

Read More

झारखंड : नक्सली गतिविधि सहित अन्य घटनाओं में अचानक आई तेजी नई सरकार के लिए चुनौती

-एक सप्ताह में नक्सली गतिविधियों सहित 10 से अधिक बड़ी घटनाएं-जामताड़ा के मंदिर में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े फेंके गए, पथराव भी हुआ-रांची के ओरमांझी में आरएसएस प्रशिक्षण वर्ग में पेट्रोल बम से हमला रांची। नक्सली गतिविधियों सहित अन्य घटनाओं में आयी तेजी राज्य की नई हेमंत सोरेन सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही है। झारखंड में विपक्षी गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को विधानसभा चुनाव में 23 दिसंबर को पूर्ण बहुमत मिलने के पिछले एक सप्ताह में नक्सली घटनाओं में अचानक तेजी…

Read More

पत्थलगड़ी के मुकदमों को वापस लेने का स्वागत : भाजपा

संविधान व राष्ट्र विरोधी कार्य करने वाले मास्टरमाइंड चिन्हित हों  षड्यंत्रकारियों को बख्शा जाना किसी भी सूरत में उचित नहीं रांची। भाजपा ने राज्य कैबिनेट द्वारा पत्थलगड़ी और सीएनटी एसपीटी से जुड़े सारे मुकदमों को वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अगर किसी सीधे-साधे आदिवासी को बरगलाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के क्रम में मुकदमा हुआ है तो उन मुकदमों को वापस लिए जाने का भाजपा स्वागत करती है। लेकिन जिन लोगों ने मास्टरमाइंड और मुख्य षड्यंत्रकारी की…

Read More

शीतलहर के कारण 4 जनवरी तक स्कूल बंद

रांची। झारखंड में चल रहे शीतलहर के कारण दुमका, देवघर और गिरिडीह समेत कई जिलों में प्रशासन ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को चार जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। राज्य में दो दिनों से सर्दी में काफी वृद्धि हुई है और जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड का विंड पैटर्न के साथ प्रेशर भी बदल रहा है और इसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी में 31 दिसम्बर को दिन…

Read More

महानगर कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम का किया स्वागत

रांची। रांची महानगर कांग्रेस की ओर से सोमवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित मंत्रियों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय पाण्डेय ने कहा कि पार्टी को दोनों नेताओं से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के दोनों मंत्री और विधायक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।…

Read More

धनबाद की मुस्कान झा का पुणे में धमाकेदार प्रदर्शन

धनबाद। पुणे  में चल रहे सीनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप एवं टाईटलर अन्तर्राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में मुस्कान झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः कांस्य एवं रजत पदक प्राप्त कर राज्य और देश का मान बढ़ाया। सीनियर नेशनल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मुस्कान ने कांस्य पदक प्राप्त कर अन्तर्राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता की पात्रता हासिल की। अन्तर्राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में मुस्कान झा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए +73 kg भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक प्राप्त करते हुए चीन में आयोजित होने वाले एशियाड खेलों की कुराश प्रतियोगिता…

Read More

नवनिर्वाचित विधायक ने बांटा गरीबों के बीच कंबल

गुमला। सिमडेगा के नवनिर्वाचित विधायक भूषण बाड़ा ने सोमवार को पालकोट प्रखंड के केउंदटोली -लामदोईन गांव में दस गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर विधायक भूषण बाडा ने कहा कि क्षेत्र में प्रचंड रुप से ठंड पड रही है, जिससे गरीब लोग काफी परेशान हैं। ठंड से बचने के लिये आज यहा पर वृद्ध,गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 

Read More

नक्सलियों से जान बचाकर भागने में एक व्यक्ति के दोनों पैर टूटे

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में टीपीसी की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। टीपीसी द्वारा लगातार क्षेत्र की सक्रियता में पंचायत प्रतिनिधि सहित छोटे-मोटे संवेदकों से लेवी मांगे जाने से लोगों में काफी भय है। रविवार रात करीब 10 बजे टीपीसी के दस्ते ने कादल गांव के बालेश्वर यादव की खोज में उसके घर हमला किया। अचानक पहुंचे दस्ता के सदस्य उसके घर की नाकेबंदी कर उसकी खोज में घर का दरवाजा तोड़ने लगे। बालेश्वर यादव ने बताया कि दरवाजा बोल्डर से तोड़े जाने की आवाज सुनकर उन्होंने अपने घर की छत…

Read More

मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात बाधित

गोड्डा। महागामा अनुमंडल अंतर्गत ललमटिया कोयला परियोजना से कोयला लेकर एनटीपीसी कहलगांव को जा रही मालगाड़ी मेहरमा अंचल के बलबड्डा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए एवं रेलमार्ग पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना सोमवार तड़के सुबह तेज आवाज के साथ रेल की कई बोगियां पटरी से उतर गई। सभी बोगियों में कोयला लदा था। रेल यातायात बंद होने से एनटीपीसी कहलगांव को राजमहल कोयला परियोजना से कोयले की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पटरी…

Read More

मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटाये गये सुनील वर्णवाल

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में देंगे योगदान रांची। झारखंड में नई सरकार के गठन के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल शुरू हो गयी है। हेमंत सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सचिव रहे सुनील कुमार वर्णवाल को उनके पद से हटा दिया है। सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई। जारी आदेश के अनुसार अब वे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान देंगे। सुनील कुमार वर्णवाल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मार्च 2015 से मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर तैनात…

Read More