रांची। रांची के मांडर थाना के मुड़मा चौक में शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सुबोध तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर आये नौ अपराधियों ने मुडमा चौक पर खड़े सुबोध तिवारी पर फायरिंग की। घटना में सुबोध तिवारी की मौके पर ही मौत हो गयी। अपराधियों ने सुबोध तिवारी को गोली किस वजह से मारी इसका पता नहीं चल पाया है। हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। घटना की सूचना…
Read MoreDay: December 21, 2019
किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी: ठाकरे सरकार
मुंबई । मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों के लिए महात्मा फुले कृषि कर्जमाफी योजना शुरू की जा रही है। इसके माध्यम से सभी किसानों का 30 सितम्बर 2019 तक का दो लाख रुपये कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) खुलेगा। इससे जिला स्तर पर ही नागरिकों की शिकायतों का निपटारा किया जा सकेगा। नागपुर में शनिवार को विधानमंडल शीतसत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ठाकरे ने विधानसभा में विदर्भ विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा…
Read Moreप्रदर्शन के दौरान रेल और रेल संपत्ति को न बनाएं निशाना : रेल मंत्रालय
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच रेल मंत्रालय ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह रेलगाड़ियों को निशाना न बनाएं। मंत्रालय ने हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान रेलगाड़ियों और रेल संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाओं के मद्देनजर कहा कि रेलगाड़ी के रुकने, जलने और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से तमाम नागरिकों की उम्मीदों को चोट पहुंचती है। मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि रेल आपकी अपनी…
Read Moreझामुमो के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रांची । झारखंड विधानसभा के आम चुनाव के 23 दिसम्बर को मतगणना में पूर्ण पारदर्शिता और सरकारी प्रभाव से मुक्त करने की मांग को लेकर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के नेतृत्व में पहुंचे प्रतनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। भट्टाचार्य ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि चुनाव आयोग द्वारा निविदा के तहत नियुक्त ईवीएम इंजीनियरों एवं तकनीशियनों के उपर कड़ी निगरानी रखी जाये। ईवीएम के…
Read Moreसरकार गठन से पहले ही चौराहों पर लग गए कांग्रेसी पोस्टर
रामगढ़ । विधानसभा चुनाव परिणाम आना अभी बाकी है, लेकिन रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेसियों का जश्न अभी से शुरू हो गया है। रामगढ़ शहर के प्रखंड कार्यालय परिसर और नई सराय चौक सहित कई स्थानों पर कांग्रेस की एक वरीय नेता शांतनु मिश्रा ने अपने बड़े-बड़े पोस्टर लगवा डाले हैं। इस पोस्टर में एक तरफ राहुल गांधी तो दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर में लिखी बात से स्पष्ट है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बन चुकी है। यह पोस्टर…
Read Moreकांग्रेस का 134वां स्थापन दिवस 28 को
रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। उरांव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 28 दिसम्बर को कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस भारत बचाओ-संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मौके पर देश के ज्वलंत समस्याओं को (मार्च पास्ट) पदयात्रा कर गिरती अर्थव्यवस्था, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सीएए सहित कई मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सबसे पहले कांग्रेस मुख्यालय में साढ़े 10 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद सवा 12 बजे शहीद…
Read Moreएग्जिट पोल को लेकर झारखंड में चर्चा का बाजार गर्म
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चैनलों पर दिखाए गए एग्जिट पोल को लेकर राज्य में चर्चा का बाजार गर्म है और इसको लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। पिछले कई चुनावों में अपने एग्जिट पोल को सही करार देने में सफल रहे एक्सिस माई इंडिया ने इस बार राज्य विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 22 से 32, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को 38 से 50, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) को तीन से पांच, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो)…
Read Moreवाहन लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, आठ सदस्य गिरफ्तार
रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के आठ सदस्यों को भी हथियार के साथ पकड़ा है। एसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रामगढ़ जिले में पिछले दो महीने में दो बड़े वाहनों की लूट हुई थी। इसके अलावा चार दिन पहले शहर के एक पेट्रोल पंप को लूटने का प्रयास किया गया था। हालांकि इस पंप से भी कुछ रुपए लेकर भागने में लुटेरे सफल भी रहे थे। इसी अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्यों के द्वारा रिलायंस पेट्रोल पंप पर हमला किया गया था।…
Read Moreखरीदारों से गुलजार है क्रिसमस बाजार
खूंटी। जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों क्रिसमस का बाजार खरीदारों से गुलजार है। दुकानों में आ रही ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी गद्गद हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने भी अपनी प्रतिष्ठानों को सजा दिया है। कपड़े की दुकान हो या राशन की, हर जगह ग्राहक नजर आ रहे हैं। क्रिसमस को लेकर अपने घरों से दूर रहने वाले परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंच चुके हैं। मसीही विश्वासियों के घरों में पर्व को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। 24 और 25 दिसंबर…
Read Moreएनआरसी और एनपीआर की घोषणा को तत्काल वापस ले सरकार : माकपा
नई दिल्ली। माकपा ने शनिवार को कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पहले ही अपने यहां राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने से इनकार कर दिया है और ऐसे में केंद्र सरकार को एनआरसी एवं राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) की प्रक्रिया से जुड़ी घोषणा को तत्काल वापस लेना चाहिए। पार्टी के पोलित ब्यूरो की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ”पूर्वोत्तर के बाहर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियो ने पहले ही कह दिया है कि वे अपने प्रदेशों में एनआरसी लागू नहीं करेंगे। कई दूसरे मुख्यमंत्री भी…
Read More