कांग्रेस का 134वां स्थापन दिवस 28 को

रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। उरांव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 28 दिसम्बर को कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस भारत बचाओ-संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मौके पर देश के ज्वलंत समस्याओं को (मार्च पास्ट) पदयात्रा कर गिरती अर्थव्यवस्था, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सीएए सहित कई मुद्दों को उठाया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सबसे पहले कांग्रेस मुख्यालय में साढ़े 10 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद सवा 12 बजे शहीद स्थल जिला स्कूल मैदान से रैली निकाली जाएगी, जो गांधी प्रतिमा मोरहाबादी मैदान तक जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत बचाओ-संविधान बचाओ के तहत सभा का आयोजन किया जाएगा और कांग्रेस के प्रमुख वक्ताओं का संबोधन होगा।

This post has already been read 8938 times!

Sharing this

Related posts