रांची। झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के प्लांट पर आतंकी हमले की आशंका के इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेंटर फॉर एक्सीलेंस सभागार में हुई राउंड टेबल मीटिंग में कंपनी के सिक्योरिटी ऐंड ब्रांड प्रोटेक्शन विभाग के चीफ गोपाल प्रसाद चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी को इंटेलिजेंस एजेंसी से यह इनपुट मिला है। चौधरी ने बताया कि कंपनी की पूरी चाहरदीवारी पर इलेक्ट्रिक फेंसिंग की गई है। दीवार के छूते ही दो सेकेंड में कंट्रोल एरिया को सूचना मिल जाएगी। कंपनी की…
Read MoreDay: October 18, 2019
रांची में कॉफी विथ यूथ कार्यक्रम 23 अक्टूबर को, शामिल होंगे गौतम गंभीर और तरुण चुग
रांची। भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेता 23 अक्टूबर को रांची आएंगे। प्रदेश भाजपा ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले मतदाओं के लिए रिम्स ऑडिटोरियम में दिन के 11.30 बजे से कॉफी विथ यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग शामिल होंगे। मेरा पहला मत, राष्ट्र के नाम विषय को लेकर दोनों नेता युवाओं को पार्टी के प्रति आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा भाजपा सांसद सह पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर…
Read Moreरिम्स से इलाजरत कैदी फरार
रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आशीष घोष नामक कैदी के खिड़की से कूदकर भागने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिम्स के मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में इलाज रत आशीष घोष नामक कैदी पुलिस और डॉक्टरों को चकमा देकर भाग गया। इलाज के लिए रिम्स पहुंचने पर कैदी ने पुलिस से हथकड़ी खोल इलाज करवाने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस का ध्यान भटका कर खिड़की से कूदकर भाग गया। कैदी के भागने की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची…
Read Moreविस चुनाव में पहली बार रांची के 47,780 युवा करेंगे वोट, पिछली बार से 30340 युवा वोटर कम
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 47,780 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पिछले चुनाव की अपेक्षा इसबार 30,340 युवा वोटर कम हैं। इसबार के विधानसभा चुनाव में 4 युवा ट्रांसजेंडर मतदाता भी पहली बार वोट डालेंगे। चारो मतदाता हटिया विधानसभा क्षेत्र के रहनेवाले हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का काम अभी भी चल रहा है। 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग की ओर से जारी पुनरीक्षित मतदाता सूची के अनुसार अगर पहली बार वोट करने वाले युवा वोटरों पर नजर डालें तो बीते चुनाव के मुकाबले इसबार…
Read Moreभारत रक्षा मंच के झारखंड के प्रधान संरक्षक चुने गए स्वामी दिव्यानंद महाराज
रांची। भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यकांत केलकर ने स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को झारखंड प्रदेश के प्रधान संरक्षक मनोनीत किया है। साथ ही यह आशा व्यक्त की है कि स्वामी जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से रक्षा मंच और भी मजबूत होकर कार्य करेगा और मंच के उद्देश्य को पूरा करने में सक्षम होगा। भारत को पुनः विश्वगुरु के सिंहासन पर विराजमान कराने में मंच की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और उस नक्शे कदम पर देश अब चल पड़ा है। उल्लेखनीय है कि दिव्यानंद महाराज पूर्व से कई संगठनों में…
Read Moreभारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रांची पहुंचे
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उमेश यादव शुक्रवार को रांची पहुंच गए। गुरुवार रात शर्मा और ऋषभ पंत रांची पहुंचे थे। इस बीच प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट लगने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के ओपनर मार्केरेम स्वदेश लौट गए हैं। दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम और पुणे में करारी हार के बाद पहले ही है सीरीज गंवा चुकी है। तीसरा एवं अंतिम टेस्ट मैच 19 अक्टूबर से यहां होना है। उल्लेखनीय…
Read More