रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आशीष घोष नामक कैदी के खिड़की से कूदकर भागने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिम्स के मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में इलाज रत आशीष घोष नामक कैदी पुलिस और डॉक्टरों को चकमा देकर भाग गया। इलाज के लिए रिम्स पहुंचने पर कैदी ने पुलिस से हथकड़ी खोल इलाज करवाने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस का ध्यान भटका कर खिड़की से कूदकर भाग गया। कैदी के भागने की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर आसपास के क्षेत्र में कैदी के पकड़ने के लिए चेकिंग और छापेमारी कर रही है। डीएसपी सदर दीपक पांडेय ने बताया कि पुलिस कैदी की तलाश में छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
This post has already been read 8009 times!