शांति,एकता व संप्रभुता के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं: अशफाक आलम

रांची: कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण महासचिव अशफाक आलम ने अपने समर्थको के साथ खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव का दौरा कर इंडिया गठबंधन के रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की।इस दौरान अशफाक आलम ने लोगों से कहा की वर्तमान केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, देश में अमन और भाईचारगी का माहौल पैदा करने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाऐ।
उन्होंने कहा कि देश की हालत अति चिंता जनक है वर्तमान परिस्थिति में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी महंगाई की है आपसी भाईचारगी को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस देश में गरीबों,किसानों,बेरोजगारों की उत्थान के लिए आवश्यक पहल करने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन कांग्रेस के शपथ पत्र को देखने के बाद ऐसा लगता है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो निश्चित तौर पर गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8,500 रुपए प्रतिवर्ष एक लाख आऐगे, कॉग्रेस ने गरीब महिलाओं को देने का वादा किया गया है। शिक्षित युवाओं को नौकरी,किसान की पैदावार का उचित मूल्य, महंगाई पर अंकुश लगाने की बात की गई है, इसलिए मैं मतदाताओं से अनुरोध करता हूं के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को अपना बहुमूल्य वोट देकर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि देश को सुरक्षित हाथों में सौपना चाहिए, वर्तमान सरकार हर दृष्टिकोण से नाकाम रही है पड़ोसी देशों से शत्रुता बढ़ रही है। सरकार विदेश नीति में असफल रही है। शांति एकता और संप्रभुता सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्द कायम करने के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में अवश्य मतदान करें। मौके पर मुख्य रूप से वसीम अंसारी,नईम अंसारी, मोजक्किर आलम, इरफान अंसारी, अनिल तिर्की, शंकर उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

This post has already been read 353 times!

Sharing this

Related posts