शहीद विजय सोरेंग का पार्थिव शरीर रांची से गुमला भेजा गया

रांची। पुलवामा में शहीद हुए झारखंड के गुमला जिले के सपूत विजय सोरेंग का पार्थिव शरीर शनिवार को रांची पहुंचा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास ,केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सहित कई नेताओं ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद विजय सोरेंग के पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट हेलीकाप्टर से गुमला के उनके पैतृक गांव भेजा गया। जहां उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सहित कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मौके पर पुलिस , सीआरपीएना के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

This post has already been read 14828 times!

Sharing this

Related posts