भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से मिलीं अन्नपूर्णा, आधे घंटे तक हुई बात

रांची। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बुधवार को अन्नपूर्णा देवी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। अन्नपूर्णा देवी के साथ पूर्व विधायक जनार्दन पासवान और अमित यादव भी मौजूद थे। इस दौरान इनलोगों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा का दामन थामा था। उसके बाद मंगलवार की रात वे रांची पहुंची थीं। गौरतलब है कि अन्नपूर्णा देवी पिछला विधानसभा चुनाव राजद के टिकट पर कोडरमा ले लड़ी थी। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की डॉ. नीरा यादव ने हराया था। नीरा यादव वर्तमान में झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

This post has already been read 7195 times!

Sharing this

Related posts