भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद पहुंचा राहुल गांधी का काफिला

धनबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद में रोड शो किया। राहुल गांधी ने रोड शो के जरिये धनबाद की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए जनता को संबोधित भी किया।

जामताड़ा के रास्ते शनिवार की शाम ही राहुल गांधी धनबाद पहुंचे थे। टुंडी में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह राहुल गांधी का काफिला जनसंपर्क के लिए निकला। राहुल गांधी गोविंदपुर के रास्ते स्टील गेट, स्टेशन रोड, बैंकमोड़, करकेंद, महुदा होते हुए बोकारो की तरफ प्रस्थान कर गए।

वहीं धनबाद में जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। 500 गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी धनबाद की सड़कों से होते हुए निकले। राहुल गांधी को देखने के लिए धनबाद की जनता भी सड़कों पर दिखी। जगह जगह राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। राहुल के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

वहीं धनबाद के बैंक मोड़ के निकट राहुल गांधी ने आमलोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मुठ्ठी भर अरबपतियों के हाथ में मोदी सरकार ने सौंप दी है। बहुत जल्द बोकारो की सेल समेत कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां पूंजी पत्तियों के हाथ में चली जाएगी। इसलिए समय है बहुत जल्द इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2024 में आप नई सरकार का गठन करें। वर्तमान केंद्र सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नहीं किया, आदिवासियों से उनके जल जंगल और जमीन का हक भी छीन रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अल्पसंख्यकों के साथ उचित न्याय नहीं हो रहे है। ऐसे में वह देश के समस्त नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए निकले हैं।

This post has already been read 2209 times!

Sharing this

Related posts