मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए माओवादियों ने पलामू के सुदूरवर्ती इलाकों में गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही पुलिस ने माओवादियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास को विफल कर दिया। झारखंड जगुआर के जवानों ने पलामू-चतरा सीमा पर नाले में छुपाकर रखे गए लगभग 20 लैंडमाइंस को जब्त कर नष्ट कर दिया है। लैंड माइंस 500 ग्राम से लेकर एक किलो वजन का था। पलामू एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराटांड थाना क्षेत्र के चतरा सीमा से सटे जंगल में माओवादियों ने विस्फोटक पदार्थ को छुपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही एसपी अरुण कुमार सिंह, लेस्लीगंज डीएसपी अनूप कुमार बड़ाइक व जगुआर के जवानों ने सर्च अभियान चलाया जिसमें लैंड माइंस बरामद किया गया। माओवादियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के मकसद से इसे छुपा रखा था।
This post has already been read 9837 times!