अमेरिका में पर्यटक वीजा पर आईं 19 गर्भवती चीनी महिलाएं गिरफ्तार

लॉस एंजेल्स। अमेरिका में शिशु को जन्म देकर उसे अमेरिकी नागरिकता दिलवाने के मामले में पुलिस ने 19 चीनी गर्भवती महिलाओं और उनके एजेंटों को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी संविधान के अनुसार यहां जन्म लेने वाले प्रत्येक शिशु को अमेरिकी नागरिकता दिया जाना अनिवार्य है। कैलिफोर्निया के स्थानीय कानून लचीले होने के कारण चीन से हर साल बड़ी संख्या में छह से आठ माह की गर्भवती महिलाएं यहां आती हैं। लॉस एंजेल्स स्थित होमलैंड सिक्यूरिटी डिपार्टमेंट की अधिवक्ता निकोला हाना ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा है कि उक्त गर्भवती महिलाओं ने पर्यटक के रूप में वीजा के झूठे दस्तावेज बनवाए। इस सिलसिले में लॉस एंजेल्स की अरवाईन काउंटी में एक 41 वर्षीय डोंग्युआन ली को गिरफ्तार किया गया है, जो इस कार्य के लिए बीस अपार्टमेंट किराए पर देती थीं। वह एक चीनी गर्भवती महिला से 40 हजार से अस्सी हजार डालर लेती थीं। वह पिछले तीन साल से यह कार्य कर रही थी। अमेरिका आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला से कहा जाता था कि वह ढीले-ढाले कपड़े पहने ताकि उसके गर्भ का अनुमान नहीं लगाया जा सके।

This post has already been read 6616 times!

Sharing this

Related posts