मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम चार सितंबर को रांची में

रांची। रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में चार सितंबर को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से लाभुक शामिल होंगे। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर निर्धारित कार्य एवं दायित्वों के ससमय निर्वहन के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश दे दिया है। कार्यक्रम में रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा जिले से तीन लाख से अधिक लाभुक शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला था। लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम काे रद्द कर दिया गया था।

This post has already been read 513 times!

Sharing this

Related posts