भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे,संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग सहित एक दर्जन अंतर्राष्ट्रीय एवम दर्जनों राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का सफाई कार्य सुरू

Ranchi: अभी राउरकेला और रांची में हॉकी इंडिया लीग महिला एवं पुरुष का आयोजन चल रहा है। जिसमे प्रति दिन देश विदेश के हॉकी आयोजक , हॉकी प्रेमी और खिलाड़ियों का आवागमन लगातार रांची से राउरकेला भाया हॉकी की नर्सरी सिमडेगा के रास्ते हो रहा है। i इसी क्रम में पिछले 27 दिसंबर को हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण और उत्तरप्रदेश सरकार के खेल निदेशक सह हॉकी इंडिया के चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व ओलंपियन डा. आर पी सिंह जी का आगमन सिमडेगा में हुआ था और सभी सिमडेगा निर्माणधीन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और पूर्व से निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण कर खेल पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार तथा हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी से आवस्यकताओ पर चर्चा की। और वे पुराने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सफाई की आवश्यकता को देखते हुए हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने हॉकी इंडिया के कर्मचारियों को फोन से सिमडेगा में सफाई मशीन भेजने का निर्देश दिया।

This post has already been read 1528 times!

Sharing this

Related posts