रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टी और माइक्रो आर्ब्जवर का थर्ड रैन्डमाइजेशन किया गया।
मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला सभागार में रांची लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश और निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑर्ब्जवर का थर्ड रैन्डमाइजेशन पूरा किया गया। साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र के सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की बूथ टैगिंग भी पूरी हो गयी।
इस दौरान नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, जिला सूचना पदाधिकारी एवं सरायकेला तथा अन्य संबंधित पदधिकारी उपस्थित थे।
This post has already been read 2509 times!