टांगी से मारकर वृद्ध महिला की हत्या, पोती गंभीर

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुम्भा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृत महिला की पोती भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला दृष्टि मुंडा (65) का अपने पड़ोसी सूरज से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने बुजुर्ग महिला पर टांगी से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। बताया गया कि घटना के दौरान जब बुजुर्ग महिला की पोती अपनी दादी को बचाने गई तो सूरज ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला की 16 साल की पोती भी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि कुंभा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से हत्या कर दी गयी। इस हमले में बुजुर्ग महिला की पोती भी घायल हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

This post has already been read 1263 times!

Sharing this

Related posts