झामुमो रांची जिला समिति ने बापू को किया नमन

रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी लोग उनको नमन करते हैं। बापू के सिद्धांतो के सहारे ही हमे आजादी मिली और आज उन्हीं के बताए मार्ग से भारत तरक्की की राह पर है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण सभी ने किया चाहे वो पंडित नेहरू हों, सरदार पटेल हों। सभी ने वहां संकल्प लिया कि बापू के बताए मार्ग को हम आत्मसात करेंगे।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य चिंतामणी सांगा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, संयुक्त सचिव आदिल इमाम, जुल्फीकार खान सहित अन्य मौजूद थे।

This post has already been read 355 times!

Sharing this

Related posts