एस.एस. मेमोरियल कॉलेज के बी.सी.ए. विभाग के विद्यार्थियों ने किया ‘उलगुलान’ का अवलोकन

बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन

रांची: इतिहास केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसे अनुभव करने, समझने और आत्मसात करने की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए एस.एस. मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड के बी.सी.ए. विभाग के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में ‘उलगुलान’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, उनके सामाजिक उत्थान के प्रयासों एवं उनके बलिदान से अवगत कराना था।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा म्यूजियम का भ्रमण किया एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फिल्म का अवलोकन किया, जिससे उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान का गहन ज्ञान प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह थी कि विद्यार्थियों को 120 वर्ष पूर्व उस ऐतिहासिक जेल परिसर का भ्रमण करने का अवसर मिला, जहां ब्रिटिश शासन ने भगवान बिरसा मुंडा को कैद किया था। विद्यार्थियों ने बैरक संख्या 09 में प्रवेश कर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह क्षण अत्यंत भावुक करने वाला था, क्योंकि उसी स्थान पर कभी वह महान योद्धा अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे।
इस ऐतिहासिक स्थल पर खड़े होकर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम की उस गाथा को सजीव रूप से महसूस किया, जिसने भारतीय इतिहास को एक नई दिशा दी। भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष की इस विरासत को अनुभव कर विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीयता, समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं इतिहास के प्रति सम्मान की भावना और अधिक दृढ़ हुई।

This post has already been read 81 times!

Sharing this

Related posts