दिल्ली पब्लिक स्कूल राँची में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

राँची : दिल्ली पब्लिक स्कूल, राँची के प्रागंण में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा एक के बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत करना था। विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन खाने के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर कविताएँ प्रस्तुत की तथा फलों, दूध और स्वस्थ भोजन की प्रदर्शनी भी लगाई। बच्चों ने कई रचनात्मक गतिविधियों द्वारा समाज में फैल रही बीमारियों को दर्शाया एवं स्वस्थ जीवन शैली के लिए जंक फूड का त्याग करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम ’’स्वस्थ खाओ और स्वस्थ रहो’’ के नारे के साथ समाप्त हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डा. राम सिंह ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए कुछ युक्तियाँ बताई। उन्होंने कहा -’’जैसा कि कहा जाता है एक स्वस्थ शरीर स्वस्थ मस्तिष्क देता है, इसलिए हमें संतुलित पोषक तत्वों के साथ विभिनन प्रकार के भोजन को भी खाना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए। बच्चों ने प्रण लिया की वे हमेशा स्वस्थ भोजन हीं लेंगे।

This post has already been read 9881 times!

Sharing this

Related posts