गिरिडीह । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। रोजगार नहीं मिलने पर ग्रेजुएट को पांच व एमए को सात हजार का भत्ता दिया जायेगा।
सोरेन शुक्रवार को धनवार में धनवार उम्मीदवार निजाम उद्दीन अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सोरेन ने कहा कि झामुमो को राज्य में परिवर्तन लाने के लिये धनवार उम्मीदवार निजामउद्दीन को जिताना है। राज्य में भाजपा की शासन में बेरोजगारी, लूट, हत्या, बलात्कारी बढ़ गया। भूख से लोग मर रहे हैं। आज पूरे राज्य में त्राहिमाम है। महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नाव दलदल में फंस चुकी है। राज्य में भाजपा की सरकार, केंद्र के नरेंद्र मोदी क्या भगवान भी नहीं बना सकते हैं।
This post has already been read 8652 times!