ओबीसी, एससी,एसटी वर्ग के नेताओं को टारगेट कर रही है भाजपा: कुमुदिनी प्रभावती 

रांची: कांग्रेस पार्टी के  अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव कुमुदिनी प्रभावती ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के ओबीसी,एससी, एसटी वर्ग के नेताओं को टारगेट कर रही है। झूठे,मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाकर सत्तासीन सरकार को सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश के संघीय ढांचे को भी छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। भाजपा द्वारा गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने की…

Read More

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ओरमांझी में किया भव्य स्वागत

2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी: अमाल खान  ओरमांझी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ब्लॉक चौक में जिला प्रवक्ता अमाल खान के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में लोगों ने ढोल बाजे और नगाड़े के साथ राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अमाल खान ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है। और आने वाला 2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी। देश…

Read More

अशफाक आलम के नेतृत्व में ध्रुवा चौक पर राहुल गांधी का किया भव्य स्वागत

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ध्रुवा चौक पर कांग्रेस पार्टी के जिला ग्रामीण महासचिव अशफाक आलम के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने ढोल बाजे और नगाड़े के साथ राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। मौके पर अशफाक आलम ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है।और आने वाला 2024 में झारखंड और देश में कांग्रेस एक मजबूत स्थिति में पहुंचेगी। देश में नफरत की राजनीति खत्म होगी मोहब्बत की राजनीति की शुरुआत होगी। हजारों…

Read More

चंडीगढ़ मेयर चुनाव:    लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे: सीजेआई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम (सीएमसी) के मेयर चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर से कहा,  हम इस तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कड़े शब्दों में कहा: कृपया अपने रिटर्निंग अधिकारी को बताएं कि सुप्रीम कोर्ट उन पर नज़र रख रहा है। पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। कुमार ने पीठासीन अधिकारी पर मतगणना प्रक्रिया में धोखाधड़ी और जालसाजी का सहारा लेने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा पेनड्राइव में दिए गए सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पीठ ने कहा: यह लोकतंत्र का मजाक है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। क्या यह एक रिटर्निंग अधिकारी का व्यवहार है, जो कैमरे की ओर देखता है और मतपत्र को विकृत करता है? पीठ ने कहा, यह स्पष्ट है कि उसने मतपत्रों को विकृत कर दिया। इस व्यक्ति पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मेयर पद के लिए 30 जनवरी को हुए चुनाव परिणामों पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद आप और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में, उन्होंने अभ्यास और नियमों को पूरी तरह से छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी ने पार्टियों के उम्मीदवारों को वोटों की गिनती की निगरानी करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नये सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध किया।

Read More

हेमंत बाबू है, तो हिम्मत है : चंपाई सोरेन

बिना किसी गलती के हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा Ranchi: हेमंत बाबू है, तो हिम्मत है. झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने विश्वासमत प्रस्ताव की शुरुआत इन्हीं शब्दों के साथ की.  उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद से ही उसे गिराने की साजिशें शुरू हो गईं थीं. उन्होंने कहा कि मैं हेमंत सोरेन पार्ट र्हूं। हेमंत बाबू के अधूरे कार्यो। को पूरा करने आया हूं।  उन्होंने उनके नेतृत्व को कुशल नेतृत्व करार दिया. कहा कि जब कोरोनावायरस ने दस्तक दी, तो पूरी दुनिया थम गई थी. भारत में भी लॉकडाउन लगा दिया गया. लोग जहां थे, वहीं रह गए. लेकिन, हमारे युवा नेता हेमंत सोरेन ने किसी प्रवासी मजदूर को कोई तकलीफ नहीं होने दी. किसी को भूख से नहीं मरने दिया. बस से, ट्रेन से उन्हें अन्य राज्यों से झारखंड लाए. चंपाई सोरेन ने कहा कि ऐसे मजदूर जो हवाई चप्पल पहनते थे, लुंगी पहनते थे, उनके लिए भी हेमंत बाबू ने हवाई जहाज की व्यवस्था की. उनके चार साल के कार्यकाल में खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड प्रदेश के खनिज का इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्से में हुआ. यहां की संपदा ने गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों को समृद्ध किया. वहीं, हमारे आदिवासी-मूलवासी विस्थापित हुए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने इस बात की चिंता की कि इतने धनी प्रदेश के आदिवासी-मूलवासियों के तन पर कपड़े क्यों नहीं हैं. उनके पैरों में चप्पल नहीं थी, उनके लिए भी हवाई जहाज की व्यवस्था की. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमें संघर्ष करना सिखाया. वही मेरे आदर्श हैं. उन्होंने केंद्र की वर्तमान सरकार को ‘महाराज’ की संज्ञा दी. कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनी. मुख्यमंत्री रहते जमीन घोटाला मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया. किसी खाते में उनका नाम नहीं है. फिर भी उनको जेल जाना पड़ा. आदिवासी नेतृत्व पर कसा जाता है शिकंजा जब-जब झारखंड के आदिवासी नेतृत्व की क्षमता बढ़ती है, उन पर शिकंजा कसने की कोशिश शुरू हो जाती है. बाबा तिलका माझी का इतिहास हो या सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो का इतिहास हो. पोटो हो का इतिहास हो या भगवान बिरसा मुंडा का इतिहास. आदिवासियों की सामाजिक व्यवस्था जल-जंगल-जमीन को बचाने की कोशिश की, तो पूरी दुनिया ने देखा कि उनके साथ क्या हो रहा है. भानु प्रताप शाही के 7 करोड़ रुपए ईडी ने जब्त किए, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. भानु प्रताप भाजपा में चले गए, इसलिए उन्हें नहीं पकड़ा गया. लेकिन हमारे हेमंत बाबू के खिलाफ कोई केस न होते हुए भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गलती यही थी कि वे झारखंड को और झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे. केंद्रीय एजेंसियों पर  लगाए गंभीर आरोप उन्होंने ईडी, सीबीआई और आईटी पर भी गंभीर आरोप लगाए. कहा कि ये केंद्रीय एजेंसियां केंद्र की सरकार के इशारे पर काम करतीं हैं. यह लोकतंत्र के लिए खतरा है. बाबा भीमराव आंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा ने जो संविधान बनाया था, उसकी रक्षा के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें आपके समर्थन की जरूरत है.

Read More

बीजेपी की साजिश देश की लोकतंत्र के खिलाफ: कन्हैया कुमार

Ranchi: वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड की राजधानी रांची सोमवार को पहुंची. पुराने विधानसभा के पास मौजूद शाहिद मैदान में सभा का आयोजन हुई. सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने झारखंड के जबाजो की धरती का नमन करते हुए जनता का संबोधन शुरू किया कहा देश के अंदर किस तरीके की परिस्थिति पैदा की गई है आप सभी जानते है. पिछला 30 जनवरी गुजरा है हम इस दिन बापू को याद करते है. किस तरीके से हिंसा ने बापू की जान ले ली. बापू की सिर्फ हत्या नहीं की गई 31 जनवरी को किस तरीके से देश में लोकतंत्र की हत्या की गई. चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में किस तरीके से बीजेपी के उम्मीदवार को मेयर बनाया गया. उसी दिन झारखंड में भी साजिश रची जा रही थी. लेकिन बीजेपी के दात खट्टे करने का काम इंडी गठबंधन ने किया. बीजेपी की साजिश देश के खिलाफ है लोकतंत्र के खिलाफ है. हमे समझने की जरूरत है की किस तरीके से हमारा गला दबाया जा रहा है. बीजेपी के लोग सरकार खरीदने और बेचने का काम करते है. इसका जीता जागता प्रमाण बिहार है. वही कोशिश झारखंड में किया गया लेकिन यह कोशिश सफल नहीं हुई. जिसके लिए राज्य की जनता को बधाई देता हूं. “जहा जहा होती है भारत जोड़ो यात्रा, वहा वहा होती है भाजपा को घबराहट” बीजेपी की साजिश के तहत राज्य को परेशान किया जा रहा है. नरेंद्र मोदी की साजिश को हर हाल में नाकाम करेगे.

Read More

मारवाडी महाविद्यालय प्रांगण में कॉलेज के संस्थापक स्व गंगा प्रसाद बुधिया जी की 120वी जयंती मनाई गई।

Ranchi: एलुमनाई एसोसिएशन ने स्व गंगा प्रसाद बुधिया की 120वी जयंती के अवसर पर बुधिया परिवार को किया सम्मानित* सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मारवाडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार जी ने कहा की आज के समय में गंगा बाबू के जीवन से शिक्षा लेकर काम करने की प्रेरणा लेने के लिए ही हमलोग उनकी जयंती मना रहे है, सदा जीवन उच्च विचार की भावना से उन्होंने इस कॉलेज का निर्माण कराया, जिससे 18 हजार छात्र छात्रा पड़ रहे है, इस कॉलेज में झारखंड के सब से…

Read More

राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने की पत्नी से की मुलाकात

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस के सोशल मीडिया एक्स पर भी ट्वीट किया।ट्वीट में लिखा गया है कि आज हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे। नफरत हारेगी, आईएनडीआईए जीतेगा।

Read More

रांची पहुंची अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन, पूरा स्टेशन जय श्रीराम के नारे से गूंजा

रांची। झारखंड आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्याधाम राम जन्म भूमि मन्दिर से दर्शन कर सोमवार को वापस रांची पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही पूरा स्टेशन परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। दो फरवरी को 1500 लोग आस्था स्पेशल ट्रेन से श्री अयोध्याधाम रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ के लिए रांची से गए थे। तीन फरवरी को ट्रेन श्री अयोध्या धाम पहुंची थी। तीन और चार फरवरी को वहां सभी लोग सरयू नदी, हनुमान गढ़ी, श्रीरामजन्म भूमि दर्शन किए और अयोध्या क्षेत्र भ्रमण कर वापस रांची लौटे।यात्रा प्रमुख सह विहिप प्रांत…

Read More

झारखंड के 24 जिलों में भारत सरकार चला रही नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र

रांची। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसका उद्देश्य देश के सभी जिला अस्पतालों में बीपीएल लाभार्थियों को नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से किडनी के ऐसे मरीज जो डायलिसिस की राशि का वहन नहीं कर सकते उन्हें नि:शुल्क डायलिसिस कराया जाता है। इस आशय की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में सोमवार को दी।लोकसभा में रांची के सांसद संजय सेठ ने यह सवाल पूछा था कि…

Read More