भाजपा पर भरोसा नहीं करते नीतीश कुमार : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद दिवस के मंच से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा  कि भाजपा की कार्यशैली ऐसी है कि उनके अपने सहयोगी भी उन पर भरोसा नहीं करते। बिहार में नीतीश कुमार के साथ भाजपा के गठबंधन का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा के साथ सरकार में रहने के बावजूद नीतीश कुमार ने राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निगरानी रखने की शुरुआत की है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि संघ के कार्यकर्ताओं और कार्यक्रमों की सूची तैयार की जाए। यह है भाजपा की वास्तविकता। उन पर कोई भरोसा नहीं करता। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हालात को बिगाड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं को दूसरे राज्यों से लाकर पश्चिम बंगाल में रखा जा रहा है। उन्हीं के भरोसे भाजपा राजनीति कर रही है। ममता ने कहा कि भाजपा के साथ रहने के बावजूद नीतीश कुमार ने संघ पर निगरानी रखने की शुरुआत की है लेकिन मैंने आज तक ऐसा नहीं किया। मैं लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बचा कर रखना चाहती हूं। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके शासनकाल में किसी पर हमले नहीं किए गए। शहीद दिवस के कार्यक्रम में बांकुड़ा और हुगली जिले में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने रोककर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले किए हैं। हम लोग इसका अगर जवाब देंगे तो वे ठहर नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा  कि जहां-जहां तृणमूल कार्यकर्ताओं को रोककर हमले किए गए हैं वहां पार्टी की ओर से

This post has already been read 6817 times!

Sharing this

Related posts