रांची। फ़िट इंडिया फ़िट रांची के अंतर्गत लायंस क्लब आफ रांची क्वींस की सदस्यों ने रविवार को मोराबादी मैदान में डायबिटीज़ चेकअप कैम्प लगाया। इसमें 93 मरीजों की जांच की गयी। इसमें 12 आर्मी के नौजवान भी शामिल हुए और अपनी जांच करायी। इस दौरान डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी भी दी। नीति पपनेज द्वारा प्रयोजित इस प्रोजेक्ट में क्लब की अध्यक्ष शकुन विजयवर्गीय, अनूभा कोचर, सोनिया, पूजा खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
This post has already been read 7081 times!