उपराष्ट्रपति ने गोविंद वल्लभ पंत को 132वीं जयंती पर किया याद

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 132वीं जयंती पर उन्हें याद किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा, ‘आदरणीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर पुण्य स्मृति को प्रणाम करता हूं।’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में पंत ने जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार तथा हिन्दू कोड के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में समाज उत्थान में महान अविस्मरणीय और अनुकरणीय योगदान किया। गोविंद बल्लभ पंत का जन्म उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में 10 सितम्बर,1887 को हुआ था। उन्हें काकोरी कांड के मुकदमे की पैरवी करने के कारण उन्हें काफी ख्याति मिली। पंत 1937 से 1939 तक संयुक्त प्रांत (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री और फिर 1946 से 1947 तक एक बार फिर संयुक्त प्रान्त के मुख्यमंत्री बने। आजादी के बाद वह उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। 1955 में पंत ने देश के गृहमंत्री का पदभार सभाला था। वे 1955 से 1961 तक गृहमंत्री के पद पर रहे।

This post has already been read 7758 times!

Sharing this

Related posts