केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी मीरा मुंडा संग डाला वोट

रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान में खरसावां के खिलारीसाई में पत्नी मीरा मुंडा के साथ मतदान किया। झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के तहत सात जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इनमें 18 सीटों पर शाम तीन बजे तक मतदान होगा जबकि जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन 20 विधानसभा सीटों में 16 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। मतदाताओं की जागरूकता के कारण कई बूथों पर पहले मतदान करने को लेकर लोगों की लाइन सुबह छह बजे से ही लगने लगी थी।

This post has already been read 6546 times!

Sharing this

Related posts