तालाब में डूबने से 2 बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के थाना देवरी अंतर्गत नावा बांध स्थित एक तालाब में सोमवार की सुबह नहाने समय दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि तीसरी लड़की को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक बच्चियों की गीता कुमारी (12) और पिंकी कुमारी (11) के रूप में हुई है। दरअसल, एक परंपरा के अनुसार दीपावली की भोर में घर से दरिद्रता दूर करने के लिए महिलाएं एक सूप बाहर फेंककर तालाब में स्नान करती हैं। नावा बांध में यह कार्य लड़कियां करती हैं। सोमवार की तड़के गीता पुत्री

रामदेव विश्वकर्मा, पिंकी पुत्री चौवा विश्वकर्मा और निशा पुत्री शिबू विश्वकर्मा भी सूप फेंकने के बाद तालाब में स्नान करने गई थीं। तीनों चचेरी बहन थीं और तीनों तालाब में डूबने लगीं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने लड़कियों के चीखने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गीता और पिंकी की मौत हो गई। निशा कुमारी (14) को बचा लिया गया। कुछ देर में गीता और पिंकी दोनों का शव बाहर निकाला गया। निशा को जमुआ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

This post has already been read 7320 times!

Sharing this

Related posts