मेदिनीनगर। सतबरवा थाना के लोहड़ी गांव में जहरीले सांप के काटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
शनिवार को घर से सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी किसी जहरीले सांप ने तीन लोगों को काट लिया। सांप के काटने से महिला बसन्ती देवी और उसके पुत्र सुरेश भुइयां की मौके पर ही मौत हो गयी, महिला के पति बिरजू भुइयां की हालत गंभीर है। उसे तुम्बागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
This post has already been read 6877 times!