अमेरिका में दो जगहों पर गोलीबारी के बाद ट्रंप राष्ट्र को करेंगे संबोधित

वाशिंगटन। अमेरिका में शनिवार और रविवार को हुई गोलीबारी में  29 लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इन दोनों घटनाओं में कई मासूम लोगों की जान चली गई है। पहले शनिवार सुबह टेक्सास के अल पासो के भीड़ से भरे वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। दूसरी गोलीबारी की घटना 13 घंटे के बाद ओहियो के डेटन जिले में एक नाइटक्लब के बाहर गोलीबरी हुई जिसमें 9 लोग मारे गए। गोलीबारी के बाद ट्रंप ने कहा कि उनके देश में नफरत की कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा काम करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकना होगा जो सालों से अमेरिका में हो रहा है। उल्लेखनीय है कि टेक्सास की घटना में 26 और ओहियो में 27 लोग घायल हुए हैं। ओहियो की घटना में पुलिस ने 30 सेकेंड के भीतर हमलावर को मार गिराया है। घायलों में दो से लेकर 82 साल उम्र तक के लोग शामिल हैं।

This post has already been read 7192 times!

Sharing this

Related posts