मांडर सीट से बंधु तिर्की ने किया नामांकन

रांची । मांडर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के उम्मीदवार बंधु तिर्की ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ झाविमो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे।

मरांडी ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। जनता की पहली पसंद झाविमो बन चुकी है। जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। इसलिए विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। मौके पर झाविमो नेता राजीव रंजन मिश्रा सहित अन्य नेता मौजूद थे। 

This post has already been read 7068 times!

Sharing this

Related posts