झारखंड के इस जिले में थर्ड जेंडर के सबसे अधिक मतदाता

रांची  इस बार लोकसभा चुनाव में 2,20,753 मतदाता पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2019 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 18-19 उम्र समूह के मतदाताओं की संख्या 2,20,753 है। इनमें 1,33,668 पुरुष और 87,056 महिला मतदाता हैं। झारखंड के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि नए मतदाताओं की यह संख्या अभी टेंटेटिव है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए प्रावधानों के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जा सकते हैं। इस वजह से नए मतदाताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीद है। भारत निर्वाचन आयोग का भी जोर नए और छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने पर है, ताकि आम चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

थर्ड जेंडर के 29 मतदाताएक जनवरी 2019 को जारी अंतिम मतदाता सूची में 18-19 साल के कुल मतदाताओं में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 29 है। इनमें लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 2, दुमका लोकसभा क्षेत्र में 3, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 1, चतरा लोकसभा क्षेत्र में 0, कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 2, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 0, धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 2, रांची लोकसभा क्षेत्र में 2, जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 1, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 2, खूंटी लोकसभा क्षेत्र में 0, पलामू लोकसभा क्षेत्र में 2 और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 1 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

पलामू में सबसे ज्यादा नए मतदाताओं ने नाम कराए दर्जअंतिम मतदाता सूची के मुताबिक पलामू लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नए मतदाताओं (18-19 उम्र) ने अपने नाम दर्ज कराए हैं। यह संख्या 30,154 है, जबकि रांची लोकसभा क्षेत्र में इस उम्र के 26,956 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में हैं। राजमहल लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 9,800 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

 

किस लोकसभा क्षेत्र में 18-19 साल के कितने मतदाता

लोकसभा क्षेत्र        पुरुष        महिला  थर्ड जेंडर      कुल

राजमहल (1)        6219        3579    2        9800

दुमका (2)            8805        5532     3       14340

गोड्डा (3)             9395        5968     1       15364

चतरा (4)             8528        5269      0      13797

कोडरमा (5)         9394        5677      2      15073

गिरिडीह (6)        9229        5664       0      14893

धनबाद (7)         8163       4549       2       12714

रांची (8)             15863       11091       2       26956

जमशेदपुर (9)     8131        5613        1       13745

सिंहभूम (10)     7076         6004        2       13082

खूंटी (11)           7983        6961         0       14944

लोहरदगा (12)     6492        5154       11        11657

पलामू (13)         19585       10571       2         30158

हजारीबाग (14)     8805        5424       1         14230

कुल                133668      87056      29       2,20753

 

This post has already been read 8825 times!

Sharing this

Related posts