29 जून 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, चली आ रही समस्या का समाधान होगा

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

मेष: व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी। किसी पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रोग और शत्रु दोनों ही पराजित होंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम बरतें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद नहीं है।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा के सुखद रहने की संभावना है।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। मन शांत रहेगा।

तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक: संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: रचनात्मक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा संभव है।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

This post has already been read 8512 times!

Sharing this

Related posts