भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान 2 ने पहली बार तस्वीरें भेजी हैं। यह तस्वीरें भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने ट्विटर पर जारी की है। इसरो की ओर से रविवार को ट्वीट कई गई पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘चंद्रयान 2 में VikramLander द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर छवियों का पहला सेट 3 अगस्त, 2019 17:28 UT पर # चंद्रयान 2 LI4 कैमरा द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी।’
दूसरी तस्वीर के कैप्शन में इसरो ने लिखा है- ‘3 अगस्त, 2019 17:29 UT पर चंद्रयान 2 LI4 कैमरे ने कुछ ऐसी देखी पृथ्वी। पृथ्वी से चंद्रमा की ओर रवाना हुआ इसरो का मून मिशन चंद्रयान-2 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से किया गया था।
This post has already been read 13012 times!