रांची। रांची के खलारी थाना क्षेत्र के मानकी काली मंदिर के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त शिवराम लोहरा (80) के रूप में की गई है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
This post has already been read 7531 times!