श्रीलंका पीएम का बड़ा खुलासा, धमाके से पहले भारत ने तीन बार दी थी चेतावनी

नई दिल्ली: श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन देश में विभिन्न जगहों पर हुए विस्फोटों में 300 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस सीरियल ब्‍लास्‍ट्स के बारे में अहम जानकारी देते हुए श्रीलंका पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने बताया कि भारत ने धमाके से पहले उन्हें तीन बार अलर्ट दिया था। यहां तक कि रविवार को जब हमला हुआ, उस दिन भी भारत ने हमले की चेतावनी दी थी। लेकिन सुरक्षा में चूक हुई, जिसकी वजह से राजधानी कोलंबो में आठ सीरियल ब्‍लास्‍ट्स हुए। इन बम धमाकों में 321 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 लोग घायल हुए। बम धमाकों के लिए चर्च और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाया गया था। जिनमें से अधिकतर आत्मघाती थे। सूत्रों के अनुसार भारत ने पहली चेतावनी 4 अप्रैल को दी थी। इस चेतावनी में श्रीलंका को कहा था कि चर्चों के अलावा कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं दूसरी चेतावनी हमले से एक दिन पहले यानी शनिवार को दी गई थी, जो पहली चेतावनी से अधिक पुख्ता थी। जिसमें संभावित लक्ष्यों के बारे में भी बताया गया था। वहीं अंतिम चेतावनी आत्मघाती हमलों से कुछ घंटों पहले भेजी गई थी। वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी ये बात स्वीकार कर चुके हैं कि भारत ने कई बार हमलों को लेकर चेतावनी दी थी।

This post has already been read 7608 times!

Sharing this

Related posts