रांची के चिकित्सक दंपति के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

रांची :रांची के चिकित्सक दंपति डॉ आरके सिंह और डॉ प्रीतिलता के पुत्र श्रेयांश सिंह(18) की शनिवार को दशम फॉल थाना क्षेत्र के तैमारा घाटी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। श्रेयांश और उसका एक दोस्त प्रांजय एक बाइक पर जा रहे थे। बाइक प्रांजय चला रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक काफी तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर तैमारा घाटी में एक मोड़ पर बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। दोनों ने हेलमेट लगा रखी थी, लेकिन बाइक इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के साथ बहुत दूर जा गिरे। श्रेयांश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त प्रांजय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए रिम्स भेज गया है। घटना तैमारा घाटी के सेल्फी पॉइंट के पास हुई। घायल युवक प्रांजय पंडरा के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी लाल संजय नाथ शाहदेव का पुत्र हैं। मृतक श्रेयांश के पिता डॉ आरके सिंह व डॉ प्रीतिलता रातू थाना क्षेत्र में संजीवनी नर्सिंग होम नामक हॉस्पिटल चलाते हैं। दशम फॉल थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है।दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि  शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। 

This post has already been read 4713 times!

Sharing this

Related posts