रांची।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान प्रदेश सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को रांची पहुंच गये। यहां उनका बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर प्रदेश भाजपा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश सहित अन्य नेता शामिल थे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि शिवराज चौहान नगड़ी प्रखंड के अंतर्गत सपारोम पंचायत के जाजपुर गांव में जायेंगे। जाजपुर में वह पांच आदिवासी परिवार को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके अलावा वे कई अन्य कार्यक्रमों मेें भी शामिल होंंगे।
This post has already been read 7096 times!