अभिनेता राजकुमार राव के पिता सत्यपाल राव पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के पिता सत्यपाल राव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 60 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनको 17 दिन पहले मेदान्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजकुमार की मां का निधन 2017 में हो गया था। उस समय वह फिल्म ‘न्यूटन ‘की शूटिंग कर रहे थे। वहीं अब पिता की मौत से राजकुमार सदमे में हैं। इस मौके पर उनके सम्बंधी और करीबी दोस्त मौजूद थे। राजकुमार राव ने बॉलीवुड की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। राजकुमार ने बॉलीवुड में कम समय में कई हिट फ़िल्में दी हैं। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स कि फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे।

This post has already been read 6957 times!

Sharing this

Related posts