बनता उत्तरी पंचायत आजसू बुद्धिजीवी मंच की पुनर्गठन

सिल्ली: प्रखंड के बन्ता उत्तरी पंचायत सचिवालय में आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की एक बैठक वीरेंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष लंबोदर महतो, जिला सचिव मुकुंद चंद्र मेहता, प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्र महतो की उपस्थिति में बंता उत्तरी पंचायत आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मुचीराम महतो, उपाध्यक्ष तुलसी रोहिदास, सचिव रामलाल गुप्ता, सह सचिव निरंजन कालिंदी, कोषाध्यक्ष रामकिशुन प्रजापति एवं पंचानन महतो प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इसके अलावा 25 सदस्यों का कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया। बैठक में उप प्रमुख प्रफुल्ल कुम्हार , सुशील कुमार मुंडा, अर्जुन चंद्र महतो, लक्ष्मी नारायण महतो आदि ने अपने-अपने विचार रखे। सभी लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र बड़ाइक ने किया। इस मौके पर धीरेंद्र नाथ महतो, शिशिर कुमार सिंह, सत्येंद्र नाथ सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

This post has already been read 8108 times!

Sharing this

Related posts